फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान एएसपी को प्रशस्ति पत्र सौंपते एसपी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए एसपी ने मातहतों को अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश भी दिए। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की निगरानी करने, वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी के दौरान सामाजिक दूरा का पालन करते हुए एसपी अरविंद कुमार मौर्या ने विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारियों से जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण करने, लंबित जनशिकायतों एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
वहीं बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का फोटो लेने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने पर विशेष जोर देने को कहा।
विज्ञापन

वहीं सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने व छोटी सी छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने व एंटी रोमियो टीम द्वारा अभियान को निरंतर जारी रखने, लंबित माल मुकदमातों, वाहनों, मालों के निस्तारण करने, बीट प्रणाली को मजबूत करने तथा बीट प्रभारी को गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर वार्तालाप करने का निर्देश दिया।
इनका हुआ सम्मान
अपराध समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन पर कानून व्यवस्था बनाए रखने व कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर हौसिला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित सभी थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें