फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को सौंपी कोविड प्रबंधन व बचाव सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड ने कोविड रिस्पांस इनिशिएटिव कार्यक्रम द्वारा विभिन्न सामग्री प्रदान की। जिसमें प्रबंधन व बचाव सामग्री मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एपी भार्गव को सौंपी गई। ममता के सहायक निदेशक डा. काजी नजमुद्दीन ने बताया कि यह सामग्री गिव टू एशिया एवं फ्रंटलाइन एड्स के सहयोग से दी जा रही है।
विज्ञापन

जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक सक्शन मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, इन्फ्रारेड थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, एन-95 मास्क व सर्जिकल मास्क और सर्जिकल ग्लव्स प्रमुख हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने सामग्री प्राप्त करते हुए ममता संस्था को धन्यवाद दिया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदयनाथ, डॉ. मुकेश मातनहेलिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संत कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अभय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश गुप्ता, अखिलेश शुक्ला, अर्पित, मोहम्मद शादाब सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें