फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर कॉल कर पुलिस को दें सूचना...

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं को सदैव अहसास होना चाहिए कि वह आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यदि कोई आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। बल्कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें। शिकायत करने वालों का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। रविवार को महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल व नारी सुरक्षा दल की ओर से विभिन्न स्थानों पर आयोजित चौपाल के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गिलौला के लोधनपुरवा व मैदाचक गांव में आयोजित चौपाल में महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने महिलाओं व युवतियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वहीं, महिला आरक्षी अर्जिता यादव व सोनी ने चंद्रावा गांव में महिलाओं व बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में जानकारी दिया। टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें