फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के नाम पर कोई मांगे पैसा तो डूडा कार्यालय में दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को लेकर शनिवार को डूडा कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता परियोजना अधिकारी व उपजिलाधिकारी भिनगा ने की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में डूडा के परियोजना अधिकारी व उपजिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने उपस्थित सर्वेयर को निर्देश दिया कि वह यह प्रयास करें कि प्रत्येक दशा में पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिले। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आवास की किश्त प्राप्त लाभार्थियों को ही मिले। जिन्हें किस्त मिल चुकी है उनके आवास समय से पूरे कराए जाएं। जिन लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण कार्य में विलंब किया जा रहा है। ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर नोटिस देते हुए धनराशि वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ करें।
योजना का लाभ देने में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए प्रत्येक सर्वेयर परिचय पत्र अपने साथ रखें। पारदर्शिता में किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर शिकायतों की जांच कर संबंधित सर्वेयर पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा यदि योजना के नाम पर पैसे की मांग की जा रही हो तो तत्काल डूडा कार्यालय में सूचित करें। जिससे विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सके। (संवाद)
विज्ञापन

किसानों को नई तकनीक की दी जानकारी
श्रावस्ती। आईटीसी लिमिटेड द्वारा संचालित मिशन सुनहरा कल की योजना के तहत प्रशिक्षकों को शनिवार को उपकृषि निदेशक कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। इसका शुभारंभ उप कृषि निदेशक कमल कटियार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीक के बारे में जागरूक करना एवं कृषि विविधीकरण के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस दौरान परियोजना समन्वयक अशोक कुमार सिंह, रामजी राय, दशरथ कुमार सिंह सहित कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें