फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना को लेकर हिदूं संगठनों में उबाल

विज्ञापन
भिनगा के ईदगाह तिराहे पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजस्थान के उदयपुर में हिंदू व्यवसायी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या कर दी गई। जिसको लेकर हिंदू संगठनों में उबाल है। नाराज लोगों ने गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले भिनगा में प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके द्वारा विहिप पदाधिकारियों के नेतृत्व में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भिनगा को सौंपा गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में विहिप के जिलाध्यक्ष हरीश जायसवाल ने कहा है कि विहिप व बजरंग दल लगातार देश में इस्लामिक जिहादी कट्टरता का विरोध करता रहा है। राजस्थान के उदयपुर में हिंदू कामगार कन्हैयालाल की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। यह हत्या इस्लामिक जिहादी मानसिकता के युवकों द्वारा की गई है। इसके बाद उनके द्वारा हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
हत्यारों द्वारा घटना के स्वीकारोक्ति का वीडियो बनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को भी धमकी दी गई। जिसका विहिप व बजरंग दल कड़े शब्दों में निंदा करता है। हमारी मांग है कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ त्वरित न्यायालय में मुकदमा चलाकर उन्हें एक माह के अंदर फांसी की सजा दी जाए। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला संयोजग राजेश सोनी, जिला मंत्री विश्वंभर श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला, अजय जायसवाल सहित काफी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें