फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडो-नेपाल सीमा से सटे सिरसिया के भचकाही गांव में गुरुवार को एसएसबी ने जागरूकता अभियान चलाया। जवानों ने लोगों से मानव तस्करी, अंग तस्करी व बाल मजदूरी रोकने के लिए आगे आने व इसकी सूचना एसएसबी को देने की अपील की।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के एफ कंपनी गुज्जर गौरीह की ओर से सिरसिया के भचकाही गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा नाटक के माध्यम से महिलाओं, बच्चों व बालिकाओं को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया।
वहीं निरीक्षक हंसराज ने मौजूद ग्रामीणों से मानव तस्करी, अंग तस्करी एवं बाल मजदूरी को रोकने में सहयोग करने तथा इस कार्य में शामिल लोगों की सूचना एसएसबी को देने की अपील की। इस दौरान उप निरीक्षक विशुनदत्त कश्यप, हेमराज, जितेंद्र कुमार, आरक्षी मुर्मू कुमार, ईश्वरदीन चौधरी, प्रताप नारायण, कर्मवीर राना सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें