फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की सुविधाएं जांचने पहुंची तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में उपलब्ध सुविधाओं का सच जानने के लिए तीन सदस्यीय टीम सोमवार को भिनगा पहुंची। यह टीम तीन दिन तक जिले में रुककर अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का सत्यापन करेगी। टीम द्वारा पहले दिन अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय संचालन में अग्निशमन विभाग, विद्युत निगम, पुलिस, जलकल, लोक निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग सहित पंद्रह विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही सरकार की ओर से मरीजों को पौष्टिक आहार, निशुल्क जांच, निशुल्क इलाज व दवाएं आदि भी मुहैया कराई जा रही हैं। इस सबकी जांच करने के लिए तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम सोमवार को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंची। टीम में शामिल हैदराबाद के डॉ. शमीम रिजवान, रांची के जंगजीत सिंह व कलकत्ता के सुमनदेव चक्रवर्ती ने सोमवार को कोविड टीकाकरण, कोविड जांच, ओपीडी, नेत्र चिकित्सक कक्ष आदि में जाकर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मौजूद चिकित्सकों से सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान नेत्र सर्जन डॉ. फणींद्र तिवारी द्वारा अब तक कितनी ओपीडी की गई व कितने मेजर और सामान्य सर्जरी की गईं इसके बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान टीम के साथ सीएमएस डॉ. जेता सिंह व डॉ. एनएन पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें