फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवचन सिंह फिर चुने गए जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव कराया गया। निर्वाचन अधिकारी अजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस चुनाव में एक बार फिर से सर्वसम्मति से गुरुवचन सिंह को श्रावस्ती इकाई के माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला अध्यक्ष चयनित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रभाकर सिंह, संतोष कुमार यादव, सौरभ श्रीवास्तव, दिनेश कुमार व कल्पना, जिला मंत्री ओंकार नाथ शुक्ला को चयनित किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री के पद पर राजेश कुमार यादव, कुलदीप मिश्रा, शशि भूषण शुक्ला, अवधेश कुमार मिश्र, आलोक कुमार पाठक चुने गए। जिला प्रतिनिधि के रूप में जगदंबा प्रसाद मिश्र चयनित किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्र, प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. भूदेश्वर पांडे, ज्योति प्रकाश पांडे, मोहम्मद हफीज खान, अतुल कुमार को चुना गया। इस दौरान जिले भर के माध्यमिक शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें