श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र में अपराध का पर्याय बने चार लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिनके खिलाफ सिरसिया पुलिस की ओर से डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
सिरसिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सोहेलवा जंगल में अवैध कटान की जा रही है। इनमें बलरामपुर जिले के थाना ललिया अंतर्गत वीरपुर के मजरा कुड़वा निवासी रक्षाराम, सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली के मजरा बालूझघोलिया निवासी विनय कुमार, डोमाई के मजरा भितुरिया निवासी राहुल वर्मा व राजेंद्र वर्मा का नाम शामिल है। जिनके विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक सिरसिया प्रेमपाल सिंह की ओर से 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों द्वारा आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए जंगल से अवैध कटान कर पर्यावरण को खतरा पहुंचाया जा रहा है। (संवाद)