श्रावस्ती। जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रशासनिक जज व न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा किया जाएगा। इसके लिए वह शुक्रवार को भिनगा पहुंच चुके हैं।
वहीं शनिवार शाम 4:45 बजे प्रशासनिक जज व न्यायमूर्ति द्वारा नवीन कचेहरी (निर्माणाधीन दीवानी न्यायालय परिसर भिनगा) श्रावस्ती में फैमिली कोर्ट व अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव ने मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ता से कार्यक्रम में मौजूद रहने की अपील की है। (संवाद)