श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद कलीम निवासी बालापुर, ऋतुराज श्रीवास्तव, मनोज कसौंधन, शब्बीर व कैलाश सोनी निवासीगण कस्बा सिरसिया के रूप में हुई। जिनके कब्जे से पुलिस ने ताश के पत्ते, मालफड़ से 5,940 रुपये व जामा तलाशी से 400 रुपये बरामद किया। जिनके विरुद्ध पुलिस ने जुआ अधिनियम में कार्रवाई की है।
वहीं गिलौला पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के अख्तरनगर निवासी पुत्तीलाल के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है।