फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना थाने का बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण व अपराध समीक्षा की गई। इस दौरान इकौना थाने में लंबित मिली विवेचनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने थानों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी बृहस्पतिवार को इकौना थाने पहुंचे। जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान इकौना थाने में कई विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने के साथ वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया।
इसके बाद उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने थाना कार्यालय पहुंच कर वहां रखे अस्त्र शस्त्र व अभिलेख के बारे में जांच की। साथ ही थाना परिसर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सभी बीट आरक्षियों की मीटिंग कर बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मिली खामियों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनमानस से संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने, आम जनमानस से मधुर व्यवहार रखने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान थानों में प्रभारी निरीक्षक सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे। वहीं थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर वहां तैनात महिला कर्मचारियों से थाने पर आगंतुक महिलाओं की शिकायत सरलता पूर्वक सुनकर उसका शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी सहित संबंधित को अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें