फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी करें मतदान

विज्ञापन
वोटर अड्डा- बहराइच के केडीसी में गुरुवार को आयोजित चुनावी चर्चा में शामिल प्रवक्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
श्रावस्ती। जब तक प्रत्येक मतदाता स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान नहीं करेगा। तब तक देश, प्रदेश व जिले का विकास नहीं होगा। ऐसे में जरूरी है कि मतदाता जाति, धर्म, वर्ग, समुदाय से परे हो स्वच्छ छवि के पढ़े लिखे प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करे। जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन स्वच्छ छवि की सरकार विकास को ही प्राथमिकता देगी। यह विचार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित अमर उजाला के वोटर अड्डा कार्यक्रम में शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों ने कही।
विज्ञापन

अमर उजाला के वोटर अड्डा में मौजूद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने कहा कि होली, दीपावली, ईद व बकरीद की भांति मतदान भी राष्ट्रीय महापर्व है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी धर्म समुदाय के लोगों को जाति-पांत, धर्म समुदाय, मजहब की दीवार गिराकर निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए। हमें जब अपना प्रतिनिधि चुनना हो तो भाई भतीजावाद क्षेत्रवाद से परे हो विकास पुरुष को ही चुने। जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन क्षेत्र की ही नहीं देश व प्रदेश की छवि भी बदलेगी। वित्त एवं लेखाधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहाकि तमाम लोग चुनाव में वोट न देकर सरकार व नेता से बड़ी बड़ी अपेक्षा रखते हैं। बाद में पांच वर्ष तक मत न देने पर पछतावा करते हैं। ऐसे में मतदाताओं को चाहिए कि वह सभी जरूरी काम छोड़ कर 27 फरवरी को पहले मतदान करें। जिससे उनका प्रतिनिधि सदन में उनकी नुमाइंदगी करे।
जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अजीत कुमार उपाध्याय ने कहा कि मतदान हमारा राष्ट्र धर्म है। 27 फरवरी को हम अपने राष्ट्र धर्म का निर्वहन करे। मत देना हम सभी का अधिकारी है। जिसे हमें पूरी कर्तव्य निष्ठा से पालन करना चाहिए। साथ ही लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मत करते समय हम विकास को प्राथमिकता देने वाले प्रतिनिधि को महत्व दें। जिससे हमारा चुना नुमाइंदा सदन में पहुंच कर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करे।
विज्ञापन

वरिष्ठ लिपिक प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि जिस दिन हम सभी मतदाता स्वस्थ मन से मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करेंगे। उस दिन देश में परिवर्तन आएगा। फिर नेता सिर्फ व सिर्फ विकास को प्राथमिकता देंगे। एमआईएस इंचार्ज ज्ञानेंद्र तिवारी ने कहा कि मतदाता जाति धर्म से परे हो बिना किसी लोभ व प्रलोभन के विकास पुरुष को ही अपना मत दें। सब्ज बाग व झूठे वादे करने वाले प्रतिनिधि व राजनीतिक दलों से दूर रहकर स्थानीय समस्याओं के प्रति गंभीर प्रतिनिधि के पक्ष में मतदान करें। जिससे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। इस दौरान वोटर अड्डा में मौजूद अशोक कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, मोहम्मद फरहान सिद्दीकि, सपना सोनी, रागिनी शर्मा, विश्राम वर्मा, महेश कुमार, खुशहाल, राहुलेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, नीरज मिश्रा, तेज प्रताप सिंह, अजय कुमार गुप्ता, सौरभ शुक्ला ने एक स्वर में 27 फरवरी को सभी काम छोड़ कर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें