फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम ने संभाला कार्यभार, गिनाईं प्राथमिकताएं

Mon, 05 Jun 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवागंतुक डीएम ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट में अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। इसके साथ ही अपने बारे में भी लोगों को बताया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में पदभार ग्रहण करते समय नवागंतुक डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि वह 2014 बैच की आईएएस हैं। उनकी रैंकिंग 86वीं थी। वह जिले की 35 वीं डीएम हैं। इससे पहले वह कानपुर जिले में अपर आयुक्त उद्योग के पद पर तैनात थीं। शिक्षा व स्वास्थ्य पर काम करना उनकी प्राथमिकताओं में है। पूर्व डीएम के कार्यकाल में इन विषयों पर किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने को कहा। जिले में संचालित विकास योजनाओं को निरंतर मॉनिटरिंग कर विकास कार्यों में तेजी लाने, पात्रों तक योजनाओं को पहुंचाने पर बल देने को कहा।
इसके बाद नवांगतुक डीएम कृतिका शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में पुत्रजीवक के पौधे का रोपण किया। जबकि साथ में मौजूद सीडीओ अनुभव सिंह ने अशोक के वृक्ष का पूजन कर पौधरोपण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते है। वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा और जन-जन को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। विभिन्न प्रकार के पेड़ों की पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम भिन्न-भिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। प्राचीन काल से ही वन मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखते है। इस मौके पर एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें