पीड़िता ने एसपी को किया सम्मानित, खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कार
फोटो -16
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। इंडियन बैंक शाखा भिनगा में पैसा जमा करने आई एक बुजुर्ग का दूसरी महिला ने पैसा चुरा लिया था। इस चोरी का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कर दिया। इससे खुश होकर पीड़ित परिवार सोमवार को एसपी से मिल कर उनको सम्मानित किया। वहीं टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया। भिनगा नगर की रहने वाली एक महिला इंडियन बैंक शाखा भनगा में एक लाख 14 हजार रुपये जमा करने गई थी। इस दौरान महिला व उसके साथ आया बैटा पैसा जमा करने का वाउचर भरने लगा। इसी बीच एक महिला पैसे की पोटली लेकर फरार हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें पैसा लेकर फरार होने वाली महिला का चित्र साफ नहीं मिल सका। इसके बावजूद पुलिस ने आंशिक शिनाख्त के आधार पर 12 घंटे के अंदर महिला को गिरफ्तार कर लिया। इससे खुश होकर पीड़ित परिवारीजनों ने नगर के वरिष्ठ व्यापारी रहीम खां व उनके साथ परिवार के अन्य लोगों ने एसपी प्राची सिंह को पुष्प गुच्छ देकर कम समय में ही मामले का खुलासा करने के लिए बधाई दी। इस पर प्राची सिंह ने कहा कि पुलिस का प्रयास होना चाहिए कि पीड़ित को त्वरित न्याय मिले। इस मौके पर एएसपी, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।