फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के समय आनलाइन मिले शिक्षक तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्कूल के समय शिक्षक ऑनलाइन मिले तो उन पर कार्रवाई होगी। शिक्षकों को अब मन लगाकर पढ़ाना होगा। यह बातें गुरुवार को हरिहरपुररानी के सिसवा विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करने आई बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को किताब, ड्रेस, जूता मोजा के साथ स्कूल बैग दिया। वहीं इसी परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती की गोदभारई भी की गई।
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजनांतर्गत सिसवा उच्च प्राथमिक विद्यालय को स्मार्ट क्लास बनाया गया है। इसका शुभारंभ गुरुवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक, जूता-मोजा, यूनीफार्म एवं स्कूल बैग दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों का कार्य शिक्षा देना है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि वह स्कूल के समय मोबाइल पर व्यस्त रहते है।
इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस लिए स्कूल के समय पर शिक्षक ऑनलाइन न रहें। यदि वह स्कूल समय पर ऑनलाइन रहते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने का आदेश देते हुए कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में कुल एक करोड़ 52 लाख बच्चे अध्ययन कर रहे थे।
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद नामांकन प्रतिशत में वृद्धि हुई, और अब एक करोड़ 54 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में अध्ययन कर रहे है। वर्ष 2018 में बच्चों के नामांकन प्रतिशत में और वृद्धि हुई थी। इसमें सरकारी स्कूलों में एक करोड़ 59 लाख बच्चों ने अपना नामांकन कराया था। इस वर्ष इस आंकड़े को पार करना है। इस दौरान राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र सिसवा में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करते हुए उन्हें पोषक आहार का पैकेट भी दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग, पीडी राजेश कुमार, बीएसए ओंमकार राणा, खंड शिक्षाधिकारी हरिहरपुररानी अखिलेश यादव, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अजीत उपाध्याय, रणवीर सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें