फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने त्यौहार पर कानून व्यवस्था को लेकर किया समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा रविवार को भिनगा पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कार्यालय सभागार में शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, रामलीला व दशहरा को सकुशल संपन्न कराने व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोण्डा डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि आप सभी दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध के लिए आयोजकों को स्पष्ट रूप से बताए। यदि उन क्षेत्रों में त्यौहार पर अथवा अन्य त्योहारों पर कोई विवाद हुआ हो तो उसमें सम्मिलित अवांछनीय तत्वों की सूची बनाकर उनके क्रिया कलापों व गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें।
आवश्यकतानुसार समय पूर्व उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। दुर्गा पूजन पांडाल, रामलीला कार्यक्रम स्थल व जुलूस मार्गों पर समुचित पुलिस प्रबन्ध किये जायें। प्रतिमा स्थापना व जुलूस के विवादित मार्गों के बारे में डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से संबंधित पक्षों से वार्ता कर समस्या का समाधान करें। दुर्गा प्रतिमा स्थापना, शोभा यात्रा, रामलीला व रावण वध के स्थलों पर पूर्व में हुए विवादों को सुलझाने तथा संवेदनशीलता को दूर करने के लिये कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु, एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी बीसी दूबे, सीओ नगर हौसला प्रसाद, सीओ इकौना महेंद्र पाल शर्मा सहित सभी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें