फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उद्योग बंधु की बैठक में उठी बस संचालन की मांग

Fri, 02 Jun 2023 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा हुई। इस दौरान व्यापारियों ने डीएम के समक्ष बस संचालन की मांग रखी। इस पर डीएम ने एआरएम को संबंधित शासनादेश के साथ अगली बैठक में मौजूद रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उद्योग बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों ने आमजन सहित व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शाम 5-6 बजे के बीच लखनऊ से भिनगा व प्रयागराज से भिनगा के लिए बस संचालित कराने की मांग की। इस पर डीएम ने भिनगा में रोडवेज बस डिपो के निर्माण के संबंध में एआरएम रोडवेज से जानकारी मांगा। जिस पर एआरएम ने बताया कि भिनगा में मानक के अनुसार दूरी कम होने के कारण डिपो का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। इस पर डीएम ने इस संबंध में शासनादेश अगली बैठक से पूर्व उपस्थित कराने का निर्देश दिया। साथ ही एलडीएम को इन्वेस्टर्स से संबंधित उद्यमियों को लोन लेने में कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखने को कहा। वहीं, मिनी औद्योगिक स्थान नत्था पुरवा इकौना में बिजली की व्यवस्था सुचारू करने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को द्वितीय किस्त प्राप्त होने पर कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। मंडी समिति सचिव ने बताया कि नवीन मंडी में 25 दुकानें बनी हैं। इनमें से मात्र चार दुकानें नीलामी के लिए बची हैं। इनमें से दो अनारक्षित (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तथा 02 अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित हैं। इस दौरान सिरसिया में आईसीआईसीआई बैंक शाखा खोलने पर सहमति बनी । बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह व एडीएम डीपी सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें