फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक का नाले में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। लालपुर गांव के पूरब स्थित नाले में शनिवार को एक युवक की लाश उतराती दिखी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने लाश को नाले से बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त कराने के बाद उसका पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादा के मजरा लालपुर गांव के पूरब स्थित नाले में शनिवार को एक युवक की लाश उतराती दिखाई पड़ी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सोनवा पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लक्ष्मणनगर चौकी प्रभारी विद्यासागर पांडे ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकलवाया। आसपास मौजूद लोगों से जब लाश की शिनाख्त कराई गई तो मृतक की पहचान लालपुर गांव निवासी दीपक मिश्रा (20) के रूप में हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि युवक थोड़ा मंदबुद्धि था।
वह कैसे यहां पहुंचा या फिर उसकी मौत किस तरह हुई। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वहीं मृतक की मां जदुरानी ने बताया कि दीपक शुक्रवार की शाम घर से गायब था। जिसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में चौकी प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें