फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर अधेड़ की मौत, बचाने के चक्कर में खड्ड में पलटी ट्रैक्टर ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। जुड़पनिया से बुधवार को सिरसिया बाजार आ रहे अधेड़ को निराला नगर के निकट मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो खड्ड में पलट गई। मौके पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठे लोग मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया के मजरा जुड़पनिया निवासी जगराम मौर्या (55) पुत्र बच्चू मौर्या बुधवार को मूली बेचने सिरसिया बाजार आ रहा था। जैसे ही वह भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित निराला नगर के निकट जुग्गीलाल के घर के पास पहुंचा, तभी भिनगा से मौरंग लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे ठोकर मार दी। इससे वह मार्ग पर ही गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली उसे रौंदती हुई आगे बढ़ गई। इस दौरान जगराम को बचाने के चक्कर में चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो मार्ग किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व सवार मौके से भाग गए। सिरसिया थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें