श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में 23 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 227 पहुंच चुकी है। इसके बावजूद लोग इसके प्रति जरा भी गंभीर नहीं हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए स्कूल व कॉलेज बंद हैं। प्रशासन द्वारा आम जन से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए लगातार अपील भी की जा रही है। जिसका असर जिले में नहीं पड़ रहा है। इसके चलते जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। देखा जाए तो शनिवार को आई रिपोर्ट में 23 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कुल 639863 लोगों के नमूने जांच के लिए जिले से भेजे गए हैं। जबकि 7989 लोगों द्वारा अन्य जिलों में कोविड जांच कराई। इसके सापेक्ष 638653 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
शनिवार आई रिपोर्ट में पुरानी बाजार भिनगा में एक, मल्हीपुर एक, लक्ष्मननगर एक, जुड़पनिया में एक, बहोरवा में एक, सरदारपुरवा में एक, बिलरवा पयागपुर में एक, बभनियावा में एक, शाहपुर में एक, सुरहवा में दो, कल्याणपुर में दो, मदारगढ़ में एक, भरथा रोशनगढ़ में एक, सेमरा में दो, लहरौरी में एक, सीएचसी भिनगा में एक, नई बस्ती भिनगा एक, गोड़ारी एक मोतीपुर में एक, सर्रा में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 227 पहुंच चुकी है। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना को हल्के में न लें। लोग सामाजिक दूरी, मास्क के साथ जरूरी नियमों का पालन करते रहें।