फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के अधूरे कार्यों को तत्काल करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के कटरा स्थित एयरपोर्ट से जल्द विमान सेवा प्रारंभ कराने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने इसकी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मिली खामियों को जल्द से जल्द पूरा करने का कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया। ताकि वहां से हवाई सेवा प्रारंभ कराई जा सके।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से कटरा स्थित श्रावस्ती एयरपोर्ट के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कुछ कार्य अधूरे हैं। जो अपने अंतिम चरण में हैं। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस पर डीएम ने कहा कि जो भी अधूरे कार्य अंतिम चरण में हैं, उन्हें तेजी से कराकर तत्काल पूरा करें। जिससे एयरपोर्ट के संचालन की कार्रवाई आगे बढ़ सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान जो कमियां उजागर हुईं थीं उन्हें युद्धस्तर पर कराकर पूरा किया जाए। जिससे श्रावस्ती से जल्द ही लोगों को हवाई सेवाएं मुहैया हो सकें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मानक के अनुरूप जिन कार्यों को कराने के लिए धनराशि की कमी है।
विज्ञापन

उसके लिए पुनरीक्षित आकलन भेजने की कार्रवाई की जाए। जिससे मानक के अनुरूप सभी कार्य पूरे हो सके। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, उपजिलाधिकारी रोहित, बीएसएनएल के डीजीएम, सहायक प्रबंधक एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया सत्येंद्र यादव, अवर अभियंता राजकीय निर्माण निगम राजेंद्र कुमार, अवर अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें