फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी

विज्ञापन
स्पोर्टस स्टेडियम भिनगा में बने मंच में स्टैंड गिरने से घायल सिपाही का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर तेज हवा के साथ हुई बरसात से अफरातफरी फैल गई। टेंट के बाहर बैठे दर्शकों में भगदड़ मच गई तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी अपने वाहनों में बेठते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के ठीक एक घंटा पहले तेज हवा के साथ बरसात होने लगी। इस मौके पर होर्डिंग व टेंट का कुछ हिस्सा हवा से उखड़ कर जमीन में गिर गया। टेंट के बाहर कुर्सियों में बैठे दर्शकों में अफरातफरी फैल गई। सभी पानी व तेज हवा से बचने के लिए इधर उधर भाग कर सुरक्षित स्थान की तलाश में लग गए। वहीं मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों में कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति देखी गई। तेज बरसात के कारण पंडाल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर खड़े पुलिस वाहनों में सवार होते देखे गए। स्थिति यह रही कि कुछ देर तक मौके पर पुलिस का कोई भी प्रभाव देखने को नहीं मिला। लोग अव्यवस्थित तरीके से टहलते व अपने को बचाने के लिए इधर उधर बैठे देखे गए। बरसात के बाद पुलिसकर्मी पुन: अपनी ड्यूटी स्थल पर पहुंचे।
एलईडी टीवी गिरने से पुलिस कर्मी घायल
कार्यक्रम स्थल पर पंडाल में जगह जगह एलईडी टीवी लगाई गई थी। तेज हवा के कारण स्टैंड अचानक खड़े पुलिस कर्मी पर गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिसकर्मी का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें