कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार कंबोडिया से आए अनुयायियों से गुलजार रही। सभी ने देवदत्त तालाब पर बौद्ध भिक्षु भवरानंद के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना की। इसके बाद अनुयायियों ने तपोस्थली का भ्रमण कर पौराणिक महत्व भी जाना।
विज्ञापन
कंबोडिया से आए 55 सदस्यीय दल ने अपने रीति-रिवाज से देवदत्त तालाब पर पूजन किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु भावनानंद ने कहा कि देवदत्त बुद्ध के चचेरे भाई थे। जो बुद्ध से बहुत जलता था। वह तथागत की जान तक लेने को आतुर था। अंत में वह कोढ़ी होकर एक तालाब के कीचड़ में फंसकर मर गया था।