फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। सिटकहना के माजरा सेमरहना निवासी एक बालक रविवार को पिता के साथ खेत जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमे बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी हरदत्त नगर गिरंट के ग्राम सिटकहना के मजरा सेमरहना निवासी निखिल (7) अपने पिता विक्रम के साथ खेत जा रहे था। निखिल के पिता आगे चल रहे थे। जबकि निखिल उनके पीछे था। सड़क पार करते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने निखिल को ठोकर मार दी। जिससे निखिल मार्ग पर ही गिर गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना मल्हीपुर व हरदत्तनगर गिरंट चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरदत्त नगर गिरंट उमेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें