फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव निशान लेकर मैदान में उतरे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नाम वापसी के दिन शुक्रवार को भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी ने पर्चाग् वापस नहीं लिया। ऐसे में श्रावस्ती विधानसभा सीट से 11 व भिनगा विधानसभा सीट से 12 प्रत्याशी चुनाव चिन्ह लेकर मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले किसी भी महारथी द्वारा शुक्रवार को नाम वापस नहीं लिया गया। ऐसे में 289 भिनगा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से अलामुुद्दीन को हाथी, समाजवादी पार्टी से इंद्राणी देवी को साइकिल, भारतीय जनता पार्टी से पदम सेन चौधरी को कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की गजाला चौधरी को हाथ का पंजा, बहुजन महा पार्टी के प्रभाकर पांडे को सीटी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मनोज पाठक को हाथ की रेहड़ी, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार को झाड़ू, सम्यक पार्टी से रामरूप को करनी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन से आशिया को पतंग, विकासशील इंसान पार्टी से रामकिशोर को नाव, निर्दलीय प्रत्याशी मोती को अलमारी एवं झलूसे को एअर कंडीशनर चुनाव निशान मिला।
वहीं, विधानसभा क्षेत्र 290 श्रावस्ती से बहुजन समाज पार्टी की नीतू मिश्रा को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मोहम्मद रमजान को हाथ का पंजा, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद असलम राईनी को साइकिल, भारतीय जनता पार्टी से रामफेरन पांडे को कमल का फूल, पीस पार्टी से एहतशामुल हक खान को कांच का गिलास, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से दयाराम दास को कैरम बोर्ड, जन अधिकार पार्टी से मोल्हू राम को गैस सिलिंडर, आम आदमी पार्टी से रत्नेश को झाड़ू, सम्यक पार्टी से राजन सिंह को करनी, भारतीय सुभाष सेना से राजेंद्र को कैंची एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय कुमार को एअर कंडीशनर निशान मिला। सभी प्रत्याशी चुनाव चिन्ह लेकर मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें