फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों का किया अभिनंदन

विज्ञापन
हरिहरपुररानी ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित करते भाजपा पदाधिकारी व - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई द्वारा नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों के नेतृत्व में शुक्रवार को हरिहरपुररानी ब्लॉक सभागार में प्रधान, बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख शकुंतला देवी के नेतृत्व में विकास खंड के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख व अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र भेंट कर सन्मानित किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी को भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती की तरफ से मैं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। और यह आशा करता हूं कि आप सभी के नेतृत्व में क्षेत्र के संपूर्ण विकास जन कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचें। अभिनंदन कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सत्या सहित विकासखंड के सभी ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें