फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डिजिटल भारत से हर कार्यकर्ता होगा तकनीकी रूप से सक्षम

Sun, 17 Dec 2023 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने नमो एप का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से जिले में नमो एप अभियान का शुभारंभ रविवार को किया गया। इसके लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। इस मौके पर एप चलाने के लिए कार्यशाला भी हुई। जिसमें मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष व जिला प्रभारी रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में अवध क्षेत्र के पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला प्रभारी शिव नायक वर्मा ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत से अपने कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने का है। इसके साथ ही लाभार्थियों व नौजवानों को भी नमो एप से जोड़कर सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़ने की मुहिम है। इसमें जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं तथा लाभार्थियों को नमो एप डाउनलोड करना है। इसके साथ ही वह अपनी बात प्रधानमंत्री मोदी तक कैसे पहुंचाए बताना है। कार्यशाला को लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडे ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें