संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। साथ ही पार्टी की नीतियों व रीतियों की जानकारी देते हुए लोगों से राष्ट्र निर्माण के लिए पार्टी से जुड़ने की अपील की जा रही है।
इसी के क्रम में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने भिनगा के मोहल्ला बारी निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक परशुराम त्रिपाठी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी फौजदार तिवारी, व्यापारी काशीराम गुप्ता, दिवाकर सोनी, वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. जीसी लाल से संपर्क कर उनका हाल जाना। साथ ही उन्हें मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों व कार्यों का पत्रक वितरित कर जानकारी दी। संगठन के विस्तार के लिए टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड काल भी कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने मल्हीपुर क्षेत्र, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे ने इकौना क्षेत्र में तथा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल, प्रेम सिंह नायक, रमन सिंह, जिला मंत्री अरुण पांडे, रणबीर सिंह, पूजा पांडे आदि ने अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने व टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल करने की अपील की। संवाद