फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा के चरणों में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शारदीय नवरात्रि पर बुधवार को मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने अपने कुटुंब की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पांडाल में भी भक्तों की भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन

राजर्षि काली मंदिर व जमुनहा के जगपतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य हिस्सों में भक्तों की भारी भीड़ दिख रही है। साथ ही विभिन्न देवी मंदिरों व प्रमुख बाजारों सहित कई अन्य स्थानों पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, पूजा पंडालों में जगत जननी के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। सिरसिया में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी पटेल मानवेंद्र सिंह ने नेत्र पट्टिका खोलकर देवी आराधना का शुभारंभ किया। देवी मां के जयकारों से समूचा पंडाल गुंजायमान रहा। इस मौके पर तरुण शुक्ला, गिरजेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, बंशीलाल सोनी, मंगल कसौधन, संदीप कसौधन व मानस कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें