फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। महोरी बागवानी में विवाहिता की लाश घर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकती मिली। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

बहराइच के रिसिया स्थित सिसई सलोन गांव निवासी झींगुर ने अपनी पुत्री किरन (25) का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के महोरी बागवानी निवासी अनुज कुमार के साथ किया था। मंगलवार सुबह किरन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। ससुरालीवालों ने देखा तो तुरंत मायकेवालों को जानकारी दी। बताया गया कि किरन ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
इसके बाद झींगुर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किरन के पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष, गिलौला योगेंद्र कुमार राय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें