फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने इकौना तो एएसपी ने किया गिलौला थाने निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। काम काज की जमीनी हकीकत परखने के लिए एसपी ने इकौना तो एएसपी ने गिलौला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही अधिकारियों ने लंबित विवेचनाओं को त्वरित स्तर पर निस्तारित करा अपराधियों को जेल भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि थाना कार्यालय, परिसर, आवास बैरक आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

इकौना थाने के निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने लंबित विवेचनाओं के साथ ही वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने और लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराने का निर्देश थाना प्रभारी सहित सभी विवेचकों को दिया। उन्होंने थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों से वार्ता किया। साथ ही सभी को बताया कि थाने पर जो भी आगंतुक महिलाएं शिकायत लेकर आए।
उनकी समस्या को सरलता पूर्वक सुन कर यथाशीघ्र निस्तारण के लिए थाना प्रभारी सहित संबंधित को अवगत कराए। सभी बीट आरक्षियों को बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में चौपाल लगाकर संवाद करने, समस्याओं को सुननें तथ जनता से मधुर व्यवहार रखने को कहा। वहीं एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने गिलौला थाने का निरीक्षण कर उजागर हुई खामियों को दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें