श्रावस्ती। जमुनहा गांव में जल निकासी की व्यवस्था बदहाल है। वहीं सफाई कर्मी की तैनाती भी नहीं की गई है। ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। जमुनहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा में जल निकासी का प्रबंध नहीं है। यहां पूर्व में बनी नालियों की सफाई नहीं हो रही है। वहीं, गांव में तैनात महिला सफाई कर्मी मायावती का स्थानांतरण कर दिया गया था जिसके स्थान पर तैनाती नहीं की गई। ऐसे में गांव में बनी नालियां पूरी तरह से चोक हो चुकी हैं।
इससे जहां मार्ग पर कीचड़ व जलभराव की समस्या है। वहीं, गांव के जमुनहा बाजार, जमुनहा गांव, कांशीराम पुरवा, द्वारिका गांव, द्वारिका गांव बाग, रानीपुरवा, बड़का फत्तेपुर, भवनियापुर, नई बस्ती जमुनहा आदि स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार विश्वकर्मा, शायरा खातून, सुंदर, सुंदरी, तारा देवी, राम संवारे, विद्यावती, ननकउ, बाबादीन, रमई, ननकुन्ना देवी, ज्ञानती देवी, मकबूल खान, रेनू आदि शामिल रहे।