श्रावस्ती। सोनवा थाने में मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपराध समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने थानेे का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में मिली खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) डॉ. देवेंद्र कुमार मंगलवार को इकौना थाने पहुंचे जहां उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के साथ ही वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने थाना कार्यालय पहुंचकर वहां रखे अस्त्र-शस्त्र व अभिलेखों की जांच की।
साथ ही थाना परिसर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण किया। सभी बीट आरक्षियों की मीटिंग कर बीट व्यवस्था के तहत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मिली खामियों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा। साथ ही उन्होंने आम जनमानस से मधुर व्यवहार रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों से उनकी समस्याओं आदि के बारे में जानकारी लेते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने को कहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।