फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कर्मियों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में पड़े मतों की गणना सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसी के क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थिति एनआईसी में डीएम की मौजूदगी में मतगणना कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि मतगणना बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य है। ऐसे में इस कार्य में किसी भी प्रकार की न तो लापरवाही होनी चाहिए और न ही उदासीनता। ऐसा करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस कार्य में लगी है उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य पालन करना होगा। जो भी कर्मचारी इस कार्य के लिए लगाए गए हैं वे मतगणना से संबंधित सभी जानकारी पहले से ही प्राप्त कर लें ताकि मतगणना के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाए।
मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव जिस तरह पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया अब उससे भी अधिक जरूरी है कि मतगणना कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी आशुतोष, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, मुख्य विकास अधिकारी के आशुलिपिक एसपी सिंह व एनआईसी इंजीनियर दीप नरायण सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें