फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को दिया जा रहा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने तथा उनकी दशा सुधारने के लिए ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाएं जितनी सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत होंगी परिवार, गांव, जिला प्रदेश व देश उतना ही मजबूत होगा।
विज्ञापन

ये बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के राहुल स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज सेमरी चकपिहानी में आयोजित विशेष जागरुकता अभियान के दौरान प्राधिकरण के सचिव सिविल जज, प्रवर खंड मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहीं। उन्होंने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण का प्रारंभिक उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक दशा सुधारना है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने की आवश्यकता ह्रै। इस दौरान जिले में 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने की अपील भी की गई। शिविर को अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा, ओमकार नाथ चौधरी, प्रेमबाबू गिरी, दिनेश कुमार व कोमल सोनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें