फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छत पर मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संभारपुरवा निवासी तेरह वर्षीय किशोरी का शव उसी के घर की छत पर पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संभारपुरवा निवासी तेरह वर्षीय किशोरी मंगलवार रात अपनी मां के साथ सो रही थी। रात करीब 11 बजे जब मां जगी तो देखा कि पुत्री बिस्तर से नदारद है।
रात में ही उसकी तलाश की गई। खोजबीन के दौरान किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के घर की छत पर पड़ा मिला। देखने से लग रहा था कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया उसके बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुत्री का शव देख मां ने चीख-पुकार शुरू कर दी। इस पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर भिनगा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी केसी गोस्वामी व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें