फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबा पॉलिटेक्निक का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। पॉलिटेक्निक लेंगड़ी गूलर का छात्र अपने एक साथी के साथ बृहस्पतिवार को घूमने निकला था। इसी दौरान सरयू नहर में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान वह डूब गया। इसकी सूचना उसके साथी ने स्कूल प्रबंधन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस देर शाम तक छात्र को ढूंढने का प्रयास करती रही। छात्र इलाहाबाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्तिकेय प्रजापति निवासी ग्राम झूलेम सराय थाना क्षेत्र गयासुद्दीनपुर, प्रयागराज पॉलिटेक्निक, लेंगड़ी गूलर में इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष का छात्र है। वह बृहस्पतिवार को साथी अंकित के साथ टहलने के लिए निकला था। दोनों सरयू नहर पहुंच गए जहां कार्तिकेय नहर में नहाने के लिए उतर गया। इसी बीच वह डूबने लगा। अंकित ने इसकी जानकारी स्कूल में अपने विभाग के हेड को दी। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अंकित की चप्पल नहर के किनारे रखी थीं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल लगाया, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। पॉलिटेक्निक के एचओडी सिराजुड्दीन ने बताया कि कार्तिकेय टीका लगवाने की बात रजिस्टर में लिखकर गया था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम आरपी चौधरी ने बताया कि छात्र को खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें