फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा/श्रावस्ती। बीते चौबीस घंटे में अलग अलग हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें सिरसिया में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा मसहाकला निवासी एक दूल्हा और इकौना में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही दुल्हन, उसकी मां, बहन तथा चालक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत इकौना में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवीन मार्डन थाना क्षेत्र के खरगूपुर निवासी राममूरत ने अपनी पुत्री मनीषा का भी विवाह किया था। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दुल्हन बनी मनीषा अपनी मां रूपा व बहन निशा के साथ ई रिक्शा से वापस लौट रही थी। नारायणपुर गांव के पास ई रिक्शा सड़क पर खड़ी गन्ना ट्राली से टकरा गया। इसकी चपेट में आकर ई रिक्शा चालक हैदर अली पुत्र जिलेदार, दुल्हन मनीषा, उसकी बहन निशा व मां रूपा घायल हो गए। चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। जहां निशा व रूपा की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
एक अन्य घटना में सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मसहाकला निवासी मनोज कुमार दूल्हा बनकर मोटर साइकिल से सिरसिया में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। तभी रास्ते में सामने से आ रही मोटर साइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें मनोज घायल हो गया। पीछे से आ रहे परिवारीजनों द्वारा एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें