फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में सोमवार को बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए प्रभुराम चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी सहमति दी। इस दौरान आयोजित 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय गुलरा बंजारा से विकास प्रथम, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर से अनीस द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भिनगा प्रथम से आंचल प्रथम, भंगहा से शबाना द्वितीय स्थान पर रहीं। खो-खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में भंगहा न्याय पंचायत प्रथम तो राजापुररानी द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भंगहा प्रथम तो मछरिहवा द्वितीय स्थान पर रहा।
प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत हरिहरपुररानी प्रथम तो भंगहा द्वितीय स्थान पर रहा। उच्च प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में राजापुररानी प्रथम तो हरिहरपुररानी द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में गोठवा प्रथम तो हरिहरपुररानी द्वितीय स्थान पर रहा। इस दौरान बीएसए ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में सहयोग, एकता, सहानुभूति, अनुशासन आदि गुणों का विकास होता है। बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए जहां कक्षा में पठन-पाठन आवश्यक है वहीं, संवेदनात्मक एवं कौशलात्मक विकास के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आवश्यक हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से निश्चय ही बच्चों में नई स्फूर्ति का संचार होगा। बच्चे राष्ट्र का पूर्ण एवं सशक्त नागरिक बन अपना सहयोग प्रदान करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी जमुनहा सुनीता वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, डॉ. वीके गौरव, अंकित श्रीवास्तव, एकता सिंह, अनीता यादव, पूनम यादव, सुधा सिंह, स्वाति सिंह, वर्तिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें