फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के बाद भी शरीर से स्वेटर और पैर से जूते गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण बढ़ती ठंड के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के बदन से स्वेटर व पैरों से जूते गायब है। विभागीय लापरवाही के चलते स्कूलों में पढ़ने वाले 42.77 प्रतिशत छात्रों के अभिभावकों के खाते में ठंडी की ड्रेस खरीदने का पैसा अभी तक पहुंचा ही नहीं है। इसका कारण उनकी सूची अग्रसारित न हो पाना है। इसका खामियाजा नौनिहालों को ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचने के बतौर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1,71,058 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन की ओर से ठंड में पहनी जाने वाली स्कूल की ड्रेस का पैसा सीधे उनके अभिभावकों के खाते में भेजने की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर शिक्षक, ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षाधिकारी व जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को इन बच्चों का नाम, उनके अभिभावकों की बैंक खाता संख्या व आधार नंबर फीड कर अग्रसारित करना था। धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण अभी तक विद्यालय स्तर पर शिक्षकों द्वारा 42629 बच्चों का नाम, बैंक खाता संख्या व आधार नंबर फीड कर खंड शिक्षाधिकारी को अग्रसारित नहीं किया जा सका है।
इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी स्तर पर भी 26186 और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के स्तर पर 4352 बच्चों का नाम, बैंक खाता संख्या व आधार नंबर फीड कर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को अग्रसारित नहीं किए गए हैं। इस तरह 73167 बच्चों की सूची अग्रसारित न हो पाने के कारण 42.77 प्रतिशत बच्चों की ड्रेस का 11 सौ रुपया इन बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में जमा न हो पाने के कारण बच्चों के लिए ड्रेस के स्वेटर व जूते मोजे की खरीद अभी तक नहीं हो पायी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों में डाटा एंट्री के लिए कंप्यूटर आपरेटरों की तैनाती सेवा प्रदाता के माध्यम से की गई है। जिन्हें मौजूदा समय में विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों के मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले दावे आपत्तियों आदि की फीडिंग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। इसके चलते बीएलओ की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले फार्मों की फीडिंग की व्यस्तता के कारण शिक्षकों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सूची का बीईओ स्तर से फीडिंग कर अग्रसारित कराने का कार्य सुस्त गति से हो रहा है।
बच्चों की डाटा फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। जो भी सूची उपलब्ध होती है, उसे प्रेरणा पोर्टल पर अग्रसारित कर दिया जाता है। शेष बच्चों की सूची मांगी गई है। सभी शिक्षकों व खंड शिक्षाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जल्द सूची उपलब्ध कराएं ताकि उसे प्रेरणा पोर्टल पर भेजा जाए।
विज्ञापन

प्रभुराम चौहान, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें