फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। लक्ष्मननगर के पास विद्यालय जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने शोहदे की पिटाई कर दी एवं पुलिस चौकी ले जाकर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा शनिवार सुबह लक्ष्मननगर स्थित विद्यालय जा रही थी। इसी बीच रास्ते में फर्नीचर की दुकान चला रहा आजिम निवासी कल्यानपुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। यही नहीं अश्लील हरकत करते हुए छात्रा के बैग में कागज डालने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया गया। छात्रा के शोर पर आसपास के लोग एकत्र होकर युवक को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं लोग उसे लेकर लक्ष्मणनगर चौकी ले आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता से तहरीर पर छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें