फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समस्याओं के निपटारे के लिए आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले जिले की आशा कार्यकत्रियों व संगिनियों ने शुक्रवार को भिनगा में प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी को सौंपे ज्ञापन में यूनियन के संरक्षक दिलीप शुक्ल ने कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड काल में लोगों की सेवा की। इसके बावजूद उन्हें पारिश्रमिक का भुगतान नहीं मिला। टीबी उन्मूलन, कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया व फाइलेेरिया जैसी गंभीर बीमारियों में काम करने सहित ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता बैठक, परिवार नियोजन आदि का भी भुगतान नहीं मिला है। तमाम सीएचसी में आशाओं का उत्पीड़न भी हो रहा है।
इतना ही नहीं प्रसूताओं के साथ रुकने वाली आशा कार्यकत्रियों को भोजन व चाय-नाश्ता आदि भी नहीं दिया जा रहा है। वहीं सीएचसी मल्हीपुर में कार्यरत आशा संगिनी कृष्णावती का बीसीपीएम की ओर से 12 हजार रुपये नहीं दिया जा रहा है। न ही सीएचसी पर आशा शिकायत निवारण समिति की बैठक की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से हस्तक्षेप कर अपनी समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेश कुमारी, सरोज यादव, सुनीला सोनी, अनीता देवी, रीना देवी, ममता देवी, निशा, समीरा, गीता देवी व प्रियंका यादव सहित काफी संख्या में आशा कार्यकत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें