फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के 1572 लाभार्थियों के खातों में पहुंची राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना नगर में रहने वाले 1572 गरीबों को अपना आशियाना मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से आवश्यक धनराशि भेजी गई है। ताकि उन्हें अपना आवास मुहैया कराया जा सके। लाभार्थी इन पैसों का उपयोग कर भवन निर्माण कराएं। ताकि उनका अपना आशियाना होने का सपना पूरा हो सके।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्रता के आधार पर चयनित आठ लाभार्थियों को प्रथम किस्त भेजी गई है। जबकि 361 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त व 1203 लाभार्थियों को तृतीय किस्त जारी की गई। इसके लिए कुल 11 करोड़ 43 लाख 41 हजार 920 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
शहरी क्षेत्रों में रहने वाला एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है, जिसके पास अपना मकान नहीं है और वह आर्थिक तंगी की वजह से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को विवश है। प्रधानमंत्री के मंशानुसार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर गरीब व्यक्तियों के पास अपना पक्का मकान होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत गरीबों को अपना आवास बनाने के लिए सरकार धन उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास नगर निकाय सीमा में अपनी निर्विवादित भूमि होना आवश्यक है। आवेदक की वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदक द्वारा निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पास बुक तथा भू-स्वामित्व का अभिलेख संलग्न कर आवेदन पत्र को डूडा कार्यालय अथवा संबंधित नगर निकाय में जमा करना होगा। उसके पश्चात गठित समिति के द्वारा आवेदक के पात्रता की जांच करायी जाएगी। पात्र होने के उपरांत ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ दिया जायेगा। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से यह भी अपील की है कि यदि उन्हें आवास से संबंधित कोई सुझाव या शिकायत है तो उपजिलाधिकारी भिनगा या परियोजना अधिकारी डूडा के मोबाइल नंबर 9454416088 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें