श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली प्रभारी हमराहियों के साथ बुधवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने चोरी से सागौन का पेड़ काटने वाले युवक को 14 बोटा लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बुधवार रात भिनगा कोतवाली प्रभारी रमेश हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल से चोरी से पेड़ काटने वाला आरोपी लकड़ी को कहीं भेजने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने परसिया राजा से वन संरक्षण अधिनियम में वांछित मुरली चौधरी पुत्र राम समुझ निवासी परसिया राजा को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर चोरी से काटे गए 14 बोटा सागौन के बरामद किया। जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। (संवाद)