880 विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का हुआ टेस्ट
फोटो: 05, 06
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट कराया गया। जिले में 880 विद्यालयों में 69,457 बच्चों ने नेट की परीक्षा दी।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की अब तक मौखिक परीक्षा होती थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि इन बच्चों की लिखित परीक्षा कराई गई। इसमें एक ओएमआर शीट में दो प्रश्नपत्र भी थे। कक्षा एक के बच्चों से जहां चार प्रश्नों के मौखिक जवाब पूछे गए। वहीं एक प्रश्न का उत्तर चित्र के हिसाब से देना था।
वहीं गणित के तीन सवालों का भी उत्तर लिखना था। वहीं कक्षा दो के बच्चों से आठ प्रश्नों को पढ़ाया गया। साथ ही तीन प्रश्नों के उत्तर पर सही व गलत का निशान लगाना था। जबकि चार गणित के सवालों काे हल करना था। कक्षा तीन के बच्चों से एक कहानी पढ़ाई गई। साथ ही आठ बहुविकल्पीय सवाल हल कराए गए। जबकि गणित के दो सवालों के भी जवाब मांगे गए।