श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी ने भिनगा व सिरसिया थाने में जाकर फरियाद सुनी। इस मौके पर जिलेभर में कुल 96 मामले आए। इनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
भिनगा कोतवाली व सिरसिया थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने की। इस दौरान उन्होंने समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को निर्देशित किया। साथ ही लंबित प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी द्वारा गिलौला व इकौना थाने पर समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। साथ ही उसके गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने थाना सोनवा व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे ने मल्हीपुर थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर जिले भर के थानों में कुल 96 मामले आए। इनमें से 26 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। (संवाद)