श्रावस्ती। गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बावजूद गैंगेस्टर अपने घर रह रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए सिरसिया पुलिस द्वारा मुखबिरों को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात सिरसिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के जोखवा बाजार निवासी संजय वर्मा उर्फ डॉक्टर पेशेवर अपराधी है। इसके विरुद्ध सिरसिया पुलिस की रिपोर्ट पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। बाद में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
साथ ही एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया प्रेमपाल सिंह को उसकी गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था। संजय की गिरफ्तारी के लिए सिरसिया पुलिस द्वारा मुखबिरों को लगाया गया था। बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाद में आरोपी को जेल भेजा गया। (संवाद)