फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 और मिले कोरोना संक्रमित, 36 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार आई रिपोर्ट में 18 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि 36 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 166 हो गई है। जबकि एक्टिव कंटेनमेंट जोन की संख्या 187 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शनिवार रात आई रिपोर्ट में 18 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कुल 647957 लोगों के नमूने जांच के लिए जिले से भेजे गए हैं। जबकि 8092 लोगों ने अन्य जिलों में कोविड जांच कराई। इसके सापेक्ष 646919 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट में शाहपुरबरा के हड़िल्ला मनसुखा में एक, टंडवा बनकटवा में एक, आचार्यपुरवा में एक, गौहनया में एक, मुरावनपुरवा सिरसिया में एक, रनियापुर में एक, धवलपुर में एक, जौगढ़ में एक, दीननामगढ़ में एक, सलवरिया में एक, शायपारा में एक, सौरूपुर में एक, कटरा में एक, डिहा में एक, विजयपुर सिसावा में एक व मल्हीपुर कला में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसके साथ ही 36 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में कुल एक्टिव संक्रमतों की संख्या 166 पहुंच चुकी है। जबकि इकौना में 32, गिलौला में 35, भंगहा में 31, जमुनहा में 29, सिरसिया में 34 व भिनगा में 26 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए लोग सामाजिक दूरी, मास्क जरूरी के नियमों का पालन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें