फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा व बदली के आगोश में तराई, ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई एक बार फिर से कोहरे व बदली की चपेट में है। शुक्रवार शुरू हुआ कोहरा व बदली का दौर रविवार को पूरे दिन जारी रहा। एक तरफ जहां पश्चिमोत्तर हवा के कारण लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। वहीं बर्फीली हवा के कारण पारा भी लुढ़क कर नीचे आ गया। इसके बावजूद जिले में अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सामान्य रहा मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम से लगातार रंग बदल रहा है। शुक्रवार को जहां मौसम सामान्य रहा वहीं देर शाम शुरू हुआ कोहरा व बदली का दौर रविवार को पूरे दिन जारी रहा। इस बीच लगातार चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण लोग ठंड से कंपकंपाते देखे जा रहे हैं।
अचानक बढ़ी इस ठंड के कारण जहां तराई व कछार में बसे लोग पूरे दिन अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं भिनगा व इकौना नगर सहित समूचे जिले में प्रशासन की ओर से अलाव के समुचित इंतजाम नहीं किए गए हैं। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में सिर्फ इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी ठंड से बेहाल देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें